महासमुंद : राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवी... - CG Sandesh

महासमुंद : राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कहा कि मतदान केंद्रों में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का उपयोग करने के पहले पारदर्शिता के लिए विभिन्न चरणों में मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जाता है। मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में किया गया। जिसके तहत बैलेट यूनिट के 2213, कंट्रोल यूनिट के 1434 एवं वीवीपैट के 1610 यूनिटों का रेंडमाइजेशन किया गया।

ज्ञात है कि जिले में पारदर्शिता के लिए रेंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराया गया। रेंडमाइजेशन के बाद इसका प्रिंट निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें इसकी प्रतियां प्रदान की गई। इसके बाद वेयर हाउस में अलग-अलग कक्षों में रखे सीयू, बीयू एवं वीवीपैट का अवलोकन कराया गया। पदाधिकारियों को स्ट्रांग रूम का अवलोकन कराने के साथ ही चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। रेंडमाइजेशन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दाऊलाल चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी के येतराम साहू व अशवंत तुषार साहू सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय कुमार साहू, रिटर्निंग ऑफिसर उमेश साहू, ईवीएम के जिला नोडल अधिकारी समीर पांडेय उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें