सरायपाली : गाय चराने गये व्यक्ति के साथ मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह निवासी व्यक्ति गाय चराने गया था, जहाँ आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम खपरीडीह निवासी हदृयानंद नेताम पिता स्व. महेश सिंह नेताम उम्र 52 वर्ष 19 अक्टूबर को अपने गायों को चराने के लिये देवलभांठा मार्ग पर गाय चरा रहा था. तभी दोपहर करीब 01:30 बजे बिमाधर बांक आया और मेरे लड़के वृदावंन बांक से बातचीत करने से मना किया हूँ फिर भी मेरे लड़के से बातचीत करना नहीं छोड़ा है कहते हुए हदृयानंद नेताम को मां बहन की अश्लील गालियाँ देने लगा. हदृयानंद ने गाली गलौज करने से मना किया तो बिमाधर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे बड़े डंडे से मारपीट करने लगा, जिससे हदृयानंद को चोटे आई है.
घटना की सूचना के बाद हदृयानंद का पुत्र अनिल नेताम आया और डायल 112 को फोन कर बुलाया. उसे उपचार के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया. उपचार के बाद हदृयानंद ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी बिमाधर बांक के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.