महासमुंद जिले में मनाया गया "पुलिस स्मृति दिवस", शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
जिलाधीश महासमुंद प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्ररेखा सोनवानी समेत प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
जिले के शहीद परिवारों के परिजनों तथा सम्मानित मीडिया के साथीगणो पुलिस व प्रशासन के अधिकारियो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजली
सुकदेव वैष्णव. पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को रक्षित केंद्र परसदा मे पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद परेड का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में शहीद परेड का नेतृत्व करती रक्षित निरीक्षक डिप्टी कश्यप के द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गई ततपश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आए शहीद परिवारों के परिजनों व अतिथियों के समक्ष वर्ष में शहीद हुए 188 शहीदों के नाम का वाचन किया गया.
शहीदों के नाम वाचन के उपरांत शहीद परिवारों के परिजनों के साथ जिलाधीश महोदय महासमुंद प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्ररेखा सोनवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एसडीएम महासमुंद उमेश साहू तथा प्रशासन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई.
कार्यक्रम के दौरान जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक व मुख्य नायक मजिस्ट्रेट के द्वारा उपस्थित शहीद परिवारों की परिजनों से मुलाकात की गई तथा उनका कुशलक्षेम जाना. तदुपारंत कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति की गई. उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी महासमुंद, सरायपाली, पिथौरा उप पुलिस अधीक्षक अजाक व जिले के अन्य थाना प्रभारी उपस्थित रहे.