महासमुंद : व्यय प्रेक्षक ने रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं न... - CG Sandesh

महासमुंद : व्यय प्रेक्षक ने रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं निर्वाचन के लिए गठित निगरानी टीम की बैठक लेकर निष्पक्षता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने दिए निर्देश

महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली व बसना-40 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक योगेश कुमार शर्मा एवं महासमुंद-42 एवं खल्लारी-41 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक निलेश राउतकर ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में नर्वाचन से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक व पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह मौजूद थे।

व्यय प्रेक्षक शर्मा एवं राउतकर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यय से संबंधित सभी टीम नियमानुसार निष्पक्षता एवं सजगता पूर्वक कार्य करें। उन्होंने राज्य एवं जिले की सीमा से लगे सभी चेक पोस्टों पर चौबीस घंटे वाहनों की जांच करने और अवैध शराब परिवहन, नगदी एवं अन्य वस्तुओं की जब्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक पोस्टों पर निगरानी दल द्वारा की जाने वाली सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी-रिकॉर्डिंग आदि करने के निर्देश दिए। ताकि लेखा टीम को गणना करने में दिक्कत नहीं हो। उन्होंने चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों का अनिवार्य रूप से बैंक एकाउंट खुलवाने कहा जिससे ऑनलाइन पेमेंट का हिसाब मिल सके। व्यय प्रेक्षक ने निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आयोग द्वारा निर्धारित व्यय की सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की इनपुट प्राप्त होने पर तत्काल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। व्यय प्रेक्षकों ने कहा कि निर्वाचन व्यय को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। निर्वाचन व्यय की पहली श्रेणी में विधिक व्यय है, जिसमें निर्वाचन प्रचार के लिए कानून अंतर्गत अनुमति दी गई है। बशर्ते वह अनुमेय सीमा के भीतर हो। निर्वाचन व्यय की दूसरी श्रेणी में उन मदों पर किए गए खर्च शामिल है जिनकी अनुमति कानूनन नहीं दी जाती है। जैसे धन अथवा शराब का वितरण या निर्वाचकों को प्रभावित करने के प्रयोजन से वितरित की गई या दी गई कोई अन्य वस्तु।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने बताया कि जिले में गठित टीमों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने जिले में अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित निर्वाचन हेतु गठित विभिन्न निगरानी समितियों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें