महासमुंद : जिला स्तरीय कैम्पस एम्बेसडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण सम्पन्न
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 मे स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन व प्रचार-प्रसार हेतु उच्च शैक्षणिक संस्थानों के कैंपस एम्बेसडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारियों (स्वीप) का जिला स्तरीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है। प्रशिक्षण में विकासखण्ड महासमुन्द के सभी कैम्पस एम्बेसडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारी (स्वीप) जिला पंचायत सभाकक्ष महासमुन्द में तथा अन्य विकासखण्ड के कैम्पस एम्बेसेडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारी (स्वीप) अपने विकासखण्ड में स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष स्वान जनपद पंचायत परिसर में उपस्थित रह कर भाग लिये।
प्रशिक्षण में रेखराज शर्मा जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप समिति महासमुंद ने ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वीप कार्ययोजना का परिचय, उद्देश्य एवं उपलब्धि, कैम्पस एम्बेसडर के कार्य एवं दायित्व मतदान केन्द्रां पर सुनिश्चित की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में व्याख्यान - दिव्यांग मतदाताओं के विशेष संदर्भ में, सुगम मतदान, प्रारूप 06, 07 एवं 08 को ऑनलाइन/ऑफलाइन भरने की विधि, वोटर हेल्पलाइन, मोबाइल एप वोटर सर्विस पोर्टल, वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्वयंसेवकों की नियुक्ति, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, ईवीएम वीवी पैट मशीन का प्रदर्शन, निर्वाचन साक्षरता क्लब, आदर्श आचार संहिता के संबंध में जानकारी प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. मालती तिवारी जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना, अजय राजा सहायक प्राध्यापक, अविनाश छिंदेह प्रशिक्षण अधिकारी, देवव्रत साहू सोशल मीडिया टीम, डॉ. सरस्वती वर्मा सहायक प्राध्यापक, हिना चंद्राकर सहायक प्राध्यापक, मनहरण ठाकुर सहायक प्राध्यापक राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक, प्रतिमा चंद्राकर सहायक प्राध्यापक चुम्मन लाल निषाद सहायक प्राध्यापक, निर्मल कुमार बंजारे सहायक प्राध्यापक, मयंक दुबे, धनेश यादव, वेद प्रकाश साहू, सालिकराम ढीमर, मयंक पांडे, मानसी क्षत्री, दीपेश चंद्राकर, मुस्कान साहू, गीतेश्वरी वर्मा, प्रियांशु तिवारी, सोनिया साहू, वंदना सिंह, कमलेश नागवंशी, नितेश यादव, गीतांजलि साहू, अंजना बैरवा, प्रवीण साहू उपस्थित थे।