बसना : अति सर्वत्र वर्जयेत, विधानसभा चुनाव में पैसा नहीं करे... - CG Sandesh

बसना : अति सर्वत्र वर्जयेत, विधानसभा चुनाव में पैसा नहीं करेगा इफेक्ट, जनता चुनेगी सही प्रतिनिधि - डॉ. अनामिका पॉल

इस चुनाव मे बसना विधानसभा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC) ने डॉ. अनामिका पॉल को अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है. इसके लिए शनिवार को डॉ. अनामिका पॉल ने बसना में अपनी प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आगामी विधानसभा में चुनावों के मुद्दों पर पत्रकारों से चर्चा की.

इसके पूर्व हुए चुनाव में डॉ. अनामिका पॉल ने JCC पार्टी से टिकट ना मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जहाँ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था. जबकि पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोचन नायक भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. और विगत विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद वे ज्यादा कहीं राजनीति में नजर नहीं आये.

वहीँ बागी होने के बाद भी डॉ. अनामिका पॉल ने पार्टी से संपर्क साधे रखा और JCC पार्टी में प्रवेश कर इस बार पार्टी के चिन्ह से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है साथ ही उन्हें इस बार पूरा भरोषा है कि विधानसभा के लोग राजतंत्र और पैसे को महत्त्व ना देते हुए लोकतंत्र को चुनकर उसकी सही परिभाषा को महत्त्व देंगे.

उन्होंने कहा कि मैं जनता की नौकर हूँ, उनका कार्य करती हूँ मैं ना ही विधायक बनना चाहती हूँ, ना ही नेता बनना चाहती हूँ, मैं केवल एक नौकर हूँ और एक सेवक हूँ.

डॉ. पॉल ने कहा कि इस समय वोट बैंक को खरीदने की कोशिश की जा रही है. लेकिन मुझे लगता है कि हर जगह पैसा काम नही आता, अगर आता तो आज सारे पैसे वाले ही राजनीति में नजर आते, उन्होंने कहा कि पैसा इफेक्ट नहीं करेगा, अति सर्वत्र वर्जयेत जनता इस बात को समझेगी और अपना सही प्रतिनिधि चुनने में योगदान देगी.

डॉ. पॉल ने बताया कि JCC ने इस बार अपना घोषणा पत्र स्टाम्प पेपर में बनवाया है, जिसकी सभी घोषणा पूरी की जाएगी.

उन्होंने अपने 10 प्रमुख मुद्दे भी बताये जिसमे.

अनुसूचित जाति,  अनुसूचित जनजाति अतिथि के सामन्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों (EWS) को स्वयं का रोजगार बनाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मजबूत बनायेंगे।

आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, निराश्रित परिवारों एवं पंजीकृत बेरोजगार प्रतिमाह 3000/- रुपये ‘एवं’ 60 वर्ष से ऊपर वृद्धजनों को 4500/-रुपये प्रतिमाह पेंशन.

किसानों को 4000 रुपये प्रतिमाह का समर्थन मूल्य ,कृषि विकास के लिये प्रति एकड़ प्रतिवर्ष 10 रुपये की सहायता राशि तथा खेती के लिए फ्री बिजली देगी।

विगत 15 वर्षों से जो जिस जमीन पर काबिज है उसको तीन महीने के अंदर उस जमीन का पट्टा दिया जाएगा। सभी कच्चा मकानों को पक्का करने जोगी सरकार 05 लाख रुपये तक का दो बेडरूम जोगी आवास देगी।

8 वर्षों से अधिक सेवाकाल वाले समस्त अनियमित, दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण आदेश, छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के सभी नियमित एवं अनियमित पदों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण देने का कानून, 10 लाख से कम टर्न ओवर वाले सभी छोटे व्यापारों, छोटे दुकानदारों स्वरोजगार (जैसे कि, पान ठेला चाय ठेला चलाने वाले को राज्य के सभी टैक्स (कर) से छूट दी जाएगी।

जोगी स्वास्थ्य कल्याण योजना के अंतर्गत एम्स की तर्ज पर सभी जिलों में कॉलेज और अमीर गरीब सभी का इलाज होगा।

पैसे के अभाव में कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उनके आधार पर देश-विदेश में उनके पसंद के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करने हेतु
100% अनुदान देगी ।

छत्तीसगढ़ में दारू की दुकान बंद होगी उसकी जगह दूध की दुकान लगेगी। अमूल सहकारिता मॉडल की तर्ज पर दुग्ध क्रांति लाई जायेगी । दारू से 6 हजार करोड़ की आय को बंद कर, दूध से 36 हजार रोड़ रुपये की आय करके दिखायेगी ‘जोगी सरकार।

उज्जैन के महाकाल और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बाबा घासीदास जी का गिरौदपुरी धाम, शहीद वीर नारायण सिंह कानन धाम, भक्तिनमाता कर्मा का राजिम धाम और माता शबरी जी का शिवरीनारायण धाम को 5000 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय कॉरिबोर का निर्माण किया जायेगा ।

साथ ही उन्होंने कहा कि 10 शपथ को लागू करने में विफल रहने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने और जेल भेजने का अधिकार होगा.


अन्य सम्बंधित खबरें