महासमुंद : भाभी और भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी ने खुद को ... - CG Sandesh

महासमुंद : भाभी और भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी ने खुद को लगाईं फांसी.

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना अंतर्गत अपने भाभी और भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है.

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर की रात पतेरापाली  आरोपी पोखराम ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर उम्र 30 साल ने अपनी भाभी और भतीजे की हत्या कर फरार हो गया था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी.

बताया गया कि आरोपी ने अपनी भाभी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन उसने मना कर दिया, जिसके चलते आरोपी देवर ने अपनी भाभी और भतीजे को मौत के घाट उतार दिया.

बताया गया कि पतेरापाली गांव निवासी गैंदू ठाकुर का भाई 30 वर्षीय पोखराज ठाकुर आदतन शराबी था. जो अक्सर नशे में लड़ाई-झगड़ा करता था.

वारदात वाले दिन भी वो नशे में था. और शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं मिले तो उसने भाभी और मासूम भतीजे पर सब्बल से हमला कर दिया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें