बसना : सोने का चैन,  हार एवं नगदी रकम पुलिस ने किया जप्त - CG Sandesh

बसना : सोने का चैन, हार एवं नगदी रकम पुलिस ने किया जप्त


सुकदेव वैष्णव. आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई नगदी रकम एवं सोना तथा विभिन्न सामग्री.

21 अक्टूबर को बसना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नाका एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान NH53 रोड ग्राम साल्हेतराई के पास संदिग्ध वाहन बोलेरो पीकअप कंटेनर क्र0 CG06 GH 9039 को रोककर चेक किया.

जिसमे कुंजराम राणा पिता संतकुमार राणा उम्र 34 साल निवासी मोहदा, टिकेश्वर साहू पिता रमेश साहू उम्र 24 साल निवासी उमरिया तथा ईश्वर पटेल पिता गोपीचंद पटेल उम्र 22 साल निवासी मोहंदा थाना सरायपाली से वाहन कंटेनर में रखे साने का चैन किमती 4,01,856 रूपये एवं नगदी रकम 35,420 रूपये तथा कंटेनर में रखे विभिन्न सामग्री कुल रकम 16,75,776 रूपये जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, स.उ.नि. जयंत बारीक, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, ललित पटेल, आरक्षक किशोर साहू, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, सुधीर प्रधान, हरीश साहू, लखेश्वर चौधरी एवं संदीप बरीक के द्वारा की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें