महासमुंद : चोरी के 2 नग टुल्लू पंप जप्त, 5 आरोपीयों को गिरफ्... - CG Sandesh

महासमुंद : चोरी के 2 नग टुल्लू पंप जप्त, 5 आरोपीयों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता.

सुकदेव वैष्णव. खल्लारी पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए 2 नग चोरी के टुल्लू पंप सहित 5 आरोपीयों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिरो को सक्रिय कर संदिग्धो पर निगाह रखी जा रही थी, इस बीच सुचना मिली कि कुछ लोगो के द्वारा चोरी की मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं. जिसपर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करते हुए 5 संदेहेयो को पकड़ा. तथा उक्त मोटर टुल्लू पंप के संबंध में पुछताछ करने पर टुल्लू मोटर पंप को चोरी का होना स्वीकार किया.

(1) केशव दिवान पिता बुध राम दिवान उम्र 44 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया.

(2 बिनेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव उम्र 21 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद.

(3) गोविंद कमार पिता सोनू कुमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद.

(4) मंगलुराम कमार पिता दुकालू राम कमार उम्र 22 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद.

(5) चिंताराम कमार पिता सिरा कमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद.

सभी के द्वारा चोरी करना स्वीकार किया, थाना खल्लारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही कर 05 आरोपियो से उनके बताये स्थान पर छुपाकर रखे सामान चोरी के 02 नग मोटर टुल्लू पंप को उक्त आरोपियो को कब्जे से जप्त कर 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे, अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद श्रीमती मंजूलता बाज निर्देशन में थाना प्रभारी खल्लारी इन्द्र भूषण सिंह ,सउनि पंकज बाघ,प्रधान आर सुरेन्द्र जगत एवं गेंधर साहू, भेकराम नायक, संजू ध्रुव, भोजराम दिवान, केदार दिवान थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें