सांकरा : धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सांकरा : धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा में कत्तानुमा धारदार नुकीला हथियार लहराकर डराने धमकाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 22 अक्टूबर को पुलिस ने ग्राम चारभांठा बीच गली में लोहे का कत्तानुमा धारदार नुकीला हथियार लेकर लहरा कर लोगों को डरा चमका धमका रहे धुबई प्रधान पिता दुर्योधन प्रधान उम्र 55 साल निवासी चारभांठा को घेराबंदी कर पकड़ा.

उसके कब्जे से एक पुराना लोहे का कत्तानुमा धारदार हथियार, औजार की कुल लंबाई 14 इंच, फल की लंबाई 10 इंच, मूठ की लंबाई 3 इंच व फल की चौडाई 3 इंच मुड की चौडाई 1 इंच कत्तानुमा धारदार औजार को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें