सिंघोड़ा : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत - CG Sandesh

सिंघोड़ा : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के गनियारी पाली चौक के पास एनएच-53 रोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. भुपेन्द्र कंद पिता धनुप्रसाद कंद उम्र 32 साल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे ट्रक क्र. OD-15 K-8466 के चालक ने अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गनियारी पाली चौक के पास एनएच-53 रोड़ पर मोटर सायकल क्र. CG-06 GM-2604 को पीछे से ठोकर मार दिया.

हादसे में बाइक सवार सरण यादव पिता अरूण यादव उम्र 40 साल निवासी बैधपाली एवं सेवा यादव पिता अरूण यदव उम्र 40 साल निवासी बैधपाली को गंभीर चोंट आने से मौत हो गई.
शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ 279, 337, 304 ए. भादवि के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें