तुमगांव : स्कूटी और मोटर सायकल की भिडंत में स्कूटी चालक की म... - CG Sandesh

तुमगांव : स्कूटी और मोटर सायकल की भिडंत में स्कूटी चालक की मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा के पास एनएच 53 जीयो पेट्रोल पंप के पास मोटर सायकल और स्कूटी की भिडंत में स्कूटी चालक की मौत हो गयी.

रामनगर रायपुर निवासी मुकेश ध्रुव ने पुलिस को बताया की 23 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे उसे डायल 112 से मोबाईल के जरिये सूचना मिला कि उसका बड़ा भाई लक्ष्मीचंद ध्रुव का एनएच 53 जीयो पेट्रोल पंप के पास ग्राम कांपा में एक्सीडेंट हो गया है, जिससे उसकी मौत हो गयी है, जिसे सीएचसी तुमगांव लेकर गये हैं.

सुचना के बाद मुकेश ध्रुव अपने बेटे दुर्गेश ध्रुव के साथ सीएचसी तुमगांव गया तो देखे कि लक्ष्मीचंद ध्रुव का शव स्ट्रेचर में पडा था. उसके सिर के पिछे चोंट लगा था. खून निकला हुआ था, बांया पैर टुटा हुआ था. 

तब वहां से घटना स्थल एनएच-53 जीयो पेट्रोल पंप के पास ग्राम कांपा गये तो देखे कि लक्ष्मीचंद का स्कुटी प्लेजर क्रं. CG 04 DH 5837 रोड किनारे क्षतिग्रस्त एवं उसके साथ एक्सीडेंट किया हुआ मोटर सायकल CG06 GZ 1597 हिरो स्प्लेंडर प्लस भी पडा हुआ था. वहां पर खडे लोगो ने बताया कि सुबह 07:30 बजे रायपुर से तुमगांव की ओर आते हुए स्कुटी चालक को मोटर सायकल CG06GZ1597 के चालक ने अपने वाहन को विपरीत दिशा से तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे स्कुटी चालक को गंभीर चोंट आया तथा उसकी मौत हो गयी.

लक्ष्मीचंद 23 अक्टूबर को नवाखाई त्यौहार मनाने के लिए रायपुर से अपने पैतृक गांव मानपुर (पटेवा) अपने स्कुटी प्लेजर CG 04 DH 5837 से जा रहा था. जिसे मोटर सायकल CG06 GZ 1597 के चालक ने अपने वाहन को विपरीत दिशा से तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे लक्ष्मीचंद को गंभीर चोंट आने से उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मोटर सायकल CG06GZ1597 स्प्लेंडर प्लस के चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें