सरायपाली : निर्माणाधीन सड़क पर गिरा बाइक सवार, फिर जेसीबी को ... - CG Sandesh

सरायपाली : निर्माणाधीन सड़क पर गिरा बाइक सवार, फिर जेसीबी को मारने लगा पत्थर... मना करने पर साथियों के साथ मिलकर की मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम तोरेसिंहा में निर्माणाधीन सड़क पर एक बाइक सवार गिर गया, जिसके बाद वह रोड़ निर्माण में लगे जेसीबी मशीन को पत्थर मारकर तोड़फोड़ करने लगा. मना करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जेसीबी ड्राईवर की पिटाई कर दी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, फरीद नगर सुपेला चौक भिलाई निवासी ईस्श्राफिल अली वर्तमान में चौधरी कॉम्पलेक्स तोरेसिंहा में किराये लेकर रोड़ निर्माण में लगे जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है. उनका काम ग्राम तोरेसिंहा रोड निर्माण में चल रहा है.

23 अक्टूबर को शाम 07:30 बजे जेसीबी मशीन को चौधरी कॉम्पलेक्स के सामने रोड किनारे खड़ी कर कमरे में खाना बना रहा था. उसी समय एक व्यक्ति जो स्वयं के मोटर सायकल से निर्माणाधीन रोड़ पर स्वयं की लापरवाही से गिर गया.

वह अपने साथी विश्वजीत प्रधान, निलेश भोई व दो अन्य के साथ रोड निर्माण कंपनी वालो को मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते चौधरी कॉम्पलेक्स के पास आया और रोड़ पर खडी जेसीबी मशीन क्रमांक CG 04 NB 8914 को पत्थर मारकर तोड फोड करने लगे.

तोड़-फोड़ करते देख ईस्श्राफिल अली बाहर निकलकर मना किया तो वे सभी ईस्श्राफिल अली को मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान सहित मारकर फेक देने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा विश्वजीत प्रधान व निलेश भोई दोनों पत्थर फेंककर मारा. ईस्श्राफिल अली के सिर पर पत्थर लगने से सिर फट गया. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी विश्वजीत प्रधान, निलेश भोई व एक अन्य के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें