महासमुंद : 09 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल, 12 नामांकन फार्म खरीदे गए
महासमुन्द : विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज गुरूवार को कुल 12 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 05, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 04, बसना विधानसभा क्षेत्र से 02 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 01 अभ्यर्थी शामिल है। नामांकन फार्म लेने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से बृजलाल ठाकुर निर्दलीय, गंगूराम ठाकुर निर्दलीय, प्रीत राम साहू निर्दलीय, भुनेश्वरी सतनामी निर्दलीय, हर्मेन्द्र कुमार निर्दलीय, खल्लारी से गेंदलाल डडसेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, याकुब खान पासा नेशनल यूथ पार्टी, तेजराम साहू निर्दलीय, प्रेमलाल मलिक जनता कांग्रेस, बसना से राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अरविंद प्रधान निर्दलीय तथा सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से चतुरीनंद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शामिल है।
कुल 09 अभ्यर्थियों ने आज नामांकन दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से डॉ. रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, योगेश्वर सिन्हा भारतीय जनता पार्टी, जागेश्वर चंद्राकर निर्दलीय, किरण धृतलहरे निर्दलीय, चंद्रप्रकाश ढीढी सर्व आदि दल, इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से नीलम ध्रुव आम आदमी पार्टी, बसना विधानसभा क्षेत्र से संपत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी, सुमीत सम्पत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से सरला कोसरिया भारतीय जनता पार्टी का नाम शामिल है।