सरायपाली : धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने चाक़ू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले को गिरफ्तार किया है. 25 अक्टूबर को पुलिस को मोबाईल फोन से सूचना मिला कि एक व्यक्ति झिलमिला बैदपाली रोड़ में एक धारदार चाकू लेकर घुम रहा है.
सूचना पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी नंदु मनहरे पिता धना मनहरे उम्र 19 वर्ष निवासी बलौदाबाजार पंचशील नगर थाना कोतवाली बलौदाबाजार हाल दुर्गा भोई के घर झिलमिला वार्ड क्रमांक 08 सरायपाली को पकड़ा.
आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जिसमें लकड़ी का मूठ लगा हुआ कुल लंबाई 12 इंच, मूठ की लंबाई 4 इंच, फल की लंबाई 8 इंच, फल की मध्य भाग की चौड़ाई 1 इंच आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें