महासमुंद : सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार

25 अक्टूबर को महासमुंद पुलिस ने रेड कार्रवाई कर सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से मोबाईल से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पुराना मलेरिया ऑफिस के पिछे नहर नाली किनारे महासमुंद में लोगो से रूपये पैसा का हारजीत का दांव लगवाकर कागज के टुकडो में सट्टा पट्टी लिख रहा है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर आरोपी राकेश कन्नौज घुम-घुम कर लोगो से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर पेन से कागज के टुकडो में अंको से सट्टा-पट्टी लिख रहा था. 

पुलिस ने आरोपी राकेश कन्नौजे पिता स्व0 सीताराम कन्नौजे उम्र 48 साल निवासी पुराना मलेरिया ऑफिस के पास महासमुन्द के कब्जे से दो नग सट्टा-पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जिसमें नगदी रकम 10 रूपये का 20 नोट एवं 50 रूपये का 08 नोट, 100 रूपये का 04 नोट जुमला रकम 1000 रूपया को जप्त किया गया.\

आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर धारा 3(2) छ0ग0 जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का अपराध घटित करने पाये जाने पर आरोपी को गवाहो के समक्ष गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें