सरायपाली : दो पक्षों में मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
सरायपाली के विरेन्द्र नगर में दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. गोल्डी उर्फ जतिन्दर सिंह ने पुलिस को बताया की वह विरेन्द्र नगर सरायपाली में शांतिबाई नेताम के घर में किराया में रहता है. नास्ता ठेला लगाता है. संतोष वैष्णव मकान मालकिन शांतिबाई नेताम के साथ एक माह पूर्व मारपीट किया था, जिसमें गोल्डी व उसके परिवार वाले गवाही दिये थे.
उसी बात को लेकर पुरानी रंजिश पर संतोष वैष्णव व शिवदास वैष्णव दोनो भाई एक राय होकर 26 अक्टूबर को रात करीब 09:30 बजे अश्लील गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर तुम लोग मेरे खिलाफ गवाही दिये हो आज जान सहित मारकर फेंक दूंगा कहकर हाथ-मुक्का, लात-घुसा से मारपीट किये तथा खींचते हुये रोड़ से अपने घर ले गये. मारपीट करने से उसे चोटे आई है. मारपीट करते मोहल्लेवासियों ने बीच बचाव किया.
वहीं, शिवदास वैष्णव ने पुलिस को बताया की 26 अक्टूबर को रात करीब 9:30 बजे अपने घर के दरवाजे के पास बाहर में बैठा था. तभी मोहल्ले का गोल्डी सिंह, बाबी सिंह, छोटु सिंह आये और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौज करने लगे, जिसे मना किया तो तीनों आवेश में आकर जान सहित मारने की धमकी देकर एक राय होकर हाथ-मुक्का, लात-घुसा से मारपीट किये. बाबी सिंह अपने हाथ में पहने कड़ा से गाल पर मुक्का मारा जो आंख के नीचे में जोर से लगा. कड़ा की धार से आंख के नीचे कट गया एवं खून बहने लगा. शोरगुल सुनकर शिवदास के बड़े भाई संतोष वैष्णव, मां सुशीला वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव व अन्य लोग दौड़कर आये व बीच-बचाव किये.
दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत काउंटर मामला दर्ज किया है.