जैतकरा भोई परिवार का महासम्मेलन मेदनीपुर में सम्पन्न - CG Sandesh

जैतकरा भोई परिवार का महासम्मेलन मेदनीपुर में सम्पन्न

छत्तीसगढ़ ओडिशा के समस्त जैतकरा भोई परिवार का महासम्मेलन दशहरा माह के एकादशी पर्व को बुधवार को 7वां वर्ष का सफ़ल आयोजन ग्राम मेदनीपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें जैतकरा भोई परिवार अंचल के 53 गांव के माता बहने एवं समस्त परिवार लगभग 700लोग एकत्रित होकर कुलदेवी बाबा रणेश्वर मां रामचंडी की जयकारा के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली गई। गांव के सभी जैतकरा भोई परिवार अपने अपने द्वार में कलश दिया जलाकर स्वागत किये एवं आशीर्वाद प्राप्त किए।
   
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से मेदनीपुर,बरगांव, सराईपतेरा, रसोड़ा,भालेसर,जंगलबेढा़,बमरित,पण्डापारा,मोहका,डोंगरीपाली,कुरमा,सरायपाली,सम्बलपुर,बगारदरहा,बांजीबहाल,जोगनिपाली, शिकारीपाली,लमकेनी, चिरौली एवं अन्य 53 गांव के भोई परिवार एकत्रित होकर कुलदेवी की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि के लिए कामना किये. पुजा पश्चात सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया जिसमें मंचासीन श्री गौतम भोई,डोलामणी भोई ने भोई परिवार के सम्मेलन का महत्व एवं जैतकरा भोई परिवार कोलता समाज में कुलदेवी बाबा रणेश्वर मां रामचंडी के सेवक एवं पुजारी हैं इसके विषय मैं बताए तथा पुजा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दिए।

सम्मेलन में हमारे आधार स्तम्भ देवतुल्य वयोवृद्धों को पुष्प हार एवं श्रीफल से सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए तथा विभिन्न कौशल प्राप्त छात्र -छात्राओं को उनके सफ़ल होने पर उत्साहवर्धन हेतु मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
   
इस कार्यक्रम का सफ़ल संचालन महेंद्र भोई एवं प्रेमचंद भोई ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष जयकृष्ण भोई उपाध्यक्ष गणेश भोई सचिव दयासागर भोई सहसचिव उद्धव भोई मिडिया प्रभारी देवी प्रसाद भोई, सुरेन्द्र भोई, रमेश भोई, विद्याधर भोई एवं सभी गांव के ग्राम प्रभारी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें