महासमुंद : पिकअप की ठोकर से स्कूटी सवार की मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के एनएच 353 रोड बोरियाझर मोड के पास पिकअप वाहन की ठोकर से स्कूटी चालक की मौत हो गयी.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि 25 अक्टूबर को लक्ष्मेन्द्र सिन्हा अपने ममेरा भाई करण डडसेना के साथ स्कूटी एक्टीवा क्र. CG 04 MF 7322 में रायपुर से नुवापाडा उडिसा जाने के लिये रात्रि करीबन 10 बजे निकला था, स्कूटी एक्टीवा को लक्ष्मेन्द्र सिन्हा चला रहा था. पीछे मे करण डडसेना बैठा था. एनएच 353 रोड बोरियाझर मोड के पास रात्रि करीब 1 बजे सामने की ओर से आ रही पिकअप वाहन क्र. CG 04 NY 6688 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 04 MF 7322 को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे लक्ष्मेन्द्र सिन्हा एवं पीछे बैठे करण डडसेना को चोटें आई थी एवं स्कूटी एक्टीवा क्षतिग्रस्त हो गया था.
एक्सीडेंट से स्कूटी चालक लक्ष्मेन्द्र सिन्हा के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई और पीछे में बैठे करण डडसेना के हाथ पैर मे चोट लगा था, जिसे डायल 112 की मदद से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गये जहां घायल करण डडसेना की प्रारंभिक उपचार के बाद ईलाज के लिये रायपुर रिफर किया गया है. मर्ग जांच में आरोपी पिकप वाहन क्र. CG 04 NY 6688 के चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.