KORBA : बुद्धिमान बिटिया, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बन... - CG Sandesh

KORBA : बुद्धिमान बिटिया, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह

कोरबा : कोरबा जिले की एक 4 साल की बच्ची ने वो कर दिखाया जो हर किसी के बस की बात नहीं, महज 4 साल में तो बच्चा खेलता- पढ़ता है और मौज-मस्ती में रहता है। लेकिन इस उम्र में अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लेना किसी करिश्मा से कम नहीं है। 4 वर्षीय अनाया इतनी कुशाग्र बुद्धि की है कि, जो कुछ वह देख लेती है। उसे याद कर ऐसे बोलने लगती है जैसे मानो वह कंप्यूटर हो, यह बच्ची राठौर परिवार की बेटी है। हालांकि यह लोग इस वक्त मुंबई में रहते हैं।

 

 

बता दें, कोरबा जिले की बाकीमोगरा माइंस में काम करने वाले एक कोल कर्मी का बेटा रुद्र प्रताप सिंह राठौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर अपनी पत्नी के साथ मुंबई पहुंचा, यहां 4 साल पहले एक पुत्री का जन्म हुआ, जिसका नाम अनाया रखा गया है। वही अनाया अब अपनी प्रतिभा के बल पर अपने माता-पिता का भी नाम रोशन कर रही है। एक बार जो देख या पढ़ लेती है, उसे वह याद आ जाती है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें