महासमुंद : आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी
सुकदेव वैष्णव, महासमुंद : कलेक्टर जिला महासमुन्द प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी निधीश कोष्ठी के मार्गदर्शन में आज शनिवार को संयुक्त आबकारी टीम जिला महासमुंद द्वारा , बागबाहरा वृत्त अंतर्गत की गई कार्यवाही में 1 प्रकरण _34(1) (क), 34(2) एवं 59(क) के प्रकरण तहत दर्ज किया गया।
आबकारी वृत्त बागबाहरा अंतर्गतग्राम सम्हर , थाना _तेंदुकोना के भोजराम साहू से 40 नग देशी प्लेन मदिरा मदिरा(प्रत्येक मे 180ml), मात्रा 7.20 लीटर जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बागबाहरा मुकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व मे की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक विकास बढेंद्र, हृदय कुमार तिरपुड़े ,आबकारी आरक्षक संजय तिवारी, देवेश मांझी तथा वाहन चालक गांधी राम ठाकुर एवं समस्त आबकारी स्टाफ महासमुंद उपस्थित रहे।