महासमुंद में वाहन चेकिंग के दौरान 1 करोड़ की साड़ी जप्त।
चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ट्रक से बड़ी मात्रा में साड़ी जब्त किया है. जब्त की गई साड़ियों की कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है. जहाँ रेहटीखोल जांच नाका में पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी. जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही आयशर ट्रक क्र.MH 04 LE 5608 से पुलिस ने 16 हजार नग साड़ी बरामद किया.
इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक से इन साड़ियों के संबंध में दस्तावेज मांगा, पर ड्राइवर ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया. इस पर पुलिस ने झारखंड निवासी सहदेव राना को गिरफ्तार कर लिया. वहीं जब्त की गई साड़ी की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ये साड़ियां झारखंड के चिरकुंडा धनबाद से सूरत ले जाया जा रहा था
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें