दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर क... - CG Sandesh

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को कारण बताओं नोटिस

दुर्ग !  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को विधानसभा निर्वाचन-2023 संपत्ति विरूपण अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीसेगांव में स्थित निजी मकान में बिना सहमति के चुनाव प्रचार का लेखन कराया गया है। जो कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है।



उक्त लेखन को मौके पर एफ.एस.टी. दल एवं ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक ग्राम पंचायत पीसेगांव द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए मिटाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा श्री चन्द्राकर को निजी मकान मालिकों सेे सहमति प्राप्त किये बिना चुनाव प्रचार का लेख कराये जाने को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस संबंध में तत्काल जवाब कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। अन्यथा इस स्थिति में निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें