बसना : मोहम्मद मोहसिन मेमन को मिली कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदार... - CG Sandesh

बसना : मोहम्मद मोहसिन मेमन को मिली कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए प्रभारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मद्देनजर विधानसभा वार प्रभारियों को सूची जारी कर दी है जिसमे अल्प संख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद मोहसिन मेमन को बसना विधान सभा क्रमांक 40 की जिम्मेदारी मिली है।

मोहसिन ने अल्प संख्यक के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन और अल्प संख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रापागढ़ी का दिल से आभार व्यक्त किया, एवं इस विषय में मोहसिन मेमन ने आगे मीडिया से चर्चा के दौरान की कांग्रेस पार्टी कांग्रेस पार्टी नियम एवम रीति और भूपेश बघेल जी के अच्छे कार्यों, सफल योजनाओं सफल नीति के कारण ही छत्तीसगढ़ में फिर से दुबारा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया है और बसना विधानसभा के वर्तमान विधायक व प्रत्याशी राजा देवेंद्र बहादुर सिंह जी को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने के संबंध में कार्य किया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें