महासमुंद : बाइक में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम घोडारी में एक व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी मोटरसायकल में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
घोडारी निवासी अखिलेश परमार पिता स्व. नारायाण परमार उम्र 33 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह अपने पल्सर मोटर सायकल 125 सीसी क्र. CG 06 GT 5589 को 10 अक्टूबर को रात करीब 11:40 बजे अपने घर के चैनल गेट के अंदर चैनल गेट में ताला लगाकर रखा था. अज्ञात कारण से मोटर सायकल में आग लगने से मोटर सायकल का पिछला हिस्सा आग से जल गया है. आग लगने से किसी तरह से मोटर सायकल के आग को बुझाया गया. आग लगने से करीब 30,000 रूपये का नुकसान हुआ है. शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी.
पुलिस ने जांच के दौरान गवाहों से पुछताछ कर कथन लेख किया. जिन्होने अपने-अपने कथन में बताया की गांव के अनिष परमार पिता दुलार सिंह परमार ने अखिलेश के घर के चैनल गेट में अपने हाथ को पेट्रोल से भरे बोतल सहित अंदर घुसाकर मोटर सायकल क्र. CG 06 GT 5589 में छिड़ककर आग लगा कर जला दिया, जिससे उक्त पल्सर मोटर सायकल का सीट से लेकर पिछे भाग जल गया.
पुलिस ने निरीक्षण एवं भौतिक साक्ष्य के आधार पर आरोपी अनीश परमार के खिलाफ अपराध धारा सदर 456, 435 भादिव के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.