सरायपाली : स्कूल के मैदान में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : स्कूल के मैदान में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. 28 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग शास0 प्राथ0 शाला शास्त्रीनगर झिलमिला के मैदान में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कुछ व्यक्ति 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये.  

पुलिस ने राकेश प्रजापति पिता दशरथ प्रजापति उम्र 27 साल, प्रशांत ताण्डी ऊर्फ विकाश पिता गुरोसिंग ताण्डी उम्र 27 साल, हिरालाल चौहान पिता दुजेलाल चौहान उम्र 19 साल, कार्तिकराम आदित्य पिता फिरूराम आदित्य उम्र 19 साल, नितेश चौहान पिता श्यामलाल चौहान उम्र 23 साल, लक्ष्मण दास पिता फिरतु दास उम्र 27 साल, गजेंद्र दास ऊर्फ करन पिता त्रिलोचन दास उम्र 18 साल तथा डिलेश्वर चौहान पिता श्यामलाल चौहान उम्र 25 साल निवासी टावरपारा वार्ड नंबर 8 झिलमिला सरायपाली को पकड़ा. जुआडियों के फड एवं पास से 920 रूपये तथा 52 पत्ती तास को जप्त कर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर मामला जमानती होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें