महासमुंद : मिशन इंद्रधनुष संपूर्ण टीकाकरण हेतु जागरूकता रैली... - CG Sandesh

महासमुंद : मिशन इंद्रधनुष संपूर्ण टीकाकरण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन

मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पी कुदेशिया एवम यूनिसेफ एवम वी द पीपल फाउंडेशन के निर्देशन में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत संपूर्ण टीकाकरण के तीसरे चरण को सफल बनाने हेतु 30 अक्टूबर को स्वयंसेवियों के द्वारा रैली निकालकर सांकेतिक नारा के साथ आम नागरिकों को इस अभियान के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं को टीकाकरण लगवाने के लिए जागरूक किया गया। यह रैली नकुल उद्यान से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक होते हुए नेहरू चौक से पुनः नकुल उद्यान में पहुंचा और यही पर रैली का समापन किया गया ।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिसेफ के जिला सलाहकार ऋषभ तिवारी ने बताया कि संपूर्ण टीका से हम बच्चों को टीका से संरक्षित की जाने वाले जानलेवा बिमारी से सुरक्षित रख सकते है परंतु अभी भी कुछ जगहों में टीके को लेकर जो भ्रांतियां है उसे हमे दूर कर सभी हितग्राहियों को संपूर्ण टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया जाना है।

उपरोक्त कार्यक्रम में शांत्री बाई महाविद्यालय महासमुंद व माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के स्वयंसेवी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश साहू,भूपेश साहू,रीना साहू,अंकिता प्रधान,आरती खूंटे,भूमिका साहू,कशिश चंद्राकर,लक्ष्मी चंद्राकर,तेजश्विनी शर्मा,वंदना सिंह,तृप्ति साहू,कमलेश नागवंशी,भावेंद्र पांडे,मेघनाथ ध्रुव,पुष्पेंद्र घृतलहरे का विशेष योगदान रहा उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें