महासमुंद : अज्ञात कारणों से दो ने लगाई फांसी
तेन्दुकोना और पिथौरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग घटनाओं में दो ने फांसी लगा ली. तेन्दुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम मोंहदा में 28-29 अक्टूबर को विरेन्द्र ध्रुव पिता प्रेम सिंह ध्रुव उम्र 45 साल ने खेत के मेड़ में महुआ पेड़ पर अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली.
वहीँ, पिथौरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 12 लाखागढ निवासी रामप्रसाद प्रजापति पिता शोभित उम्र 60 साल ने 29 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर के कमरे में अज्ञात कारण से फांसी लगा ली.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें