महासमुंद : व्यय प्रेक्षक ने व्यय लेखा टीम की बैठक लेकर निष्पक्ष एवं सजगता पूर्वक कार्य करने दिए निर्देश
महासमुन्द : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त ज़िले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली (अनुसूचित जनजाति) व बसना-40 के व्यय प्रेक्षक योगेश कुमार शर्मा व महासमुंद-42 व खल्लारी-41 के व्यय प्रेक्षक नीलेश राउतकर ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में व्यय लेखा टीम की बैठक ली।
व्यय प्रेक्षक शर्मा व राउतकर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यय से संबंधित सभी टीम स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण एवं सजगता पूर्वक कार्य करें। उन्होने निर्वाचन संबंधी सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी-रिकार्डिंग आदि करने कहा।
ताकि लेखा टीम को गणना करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का रजिस्टर व शैडो रजिस्टर बेमेल न हो। उन्होंने शैडो रजिस्टर को सही तरीके से अद्यतन करने के निर्देश दिए। बैठक में लाइजनिंग अधिकारी सनत कुमार साहू, अब्दुल वहीद खान, लेखा अधिकारी मधुरिमा बंजारे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।