महासमुंद : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाउपाध्यक्... - CG Sandesh

महासमुंद : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाउपाध्यक्ष बने नारायण दुबे, गोवर्धन कैवर्त बने जिला संगठन सचिव

बसना : 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना की मासिक बैठक बसना के अम्बेडकर चौक स्थित बनारसी कॉम्प्लेक्स में आहूत की गई। जिसमें यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, महासचिव कन्हैया गोयल के निर्देशन एंव जिलाध्यक्ष बलराज नायडू के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया। यूनियन के इस मासिक बैठक में कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई एंव जिलाध्यक्ष बलराज नायडू द्वारा उनका स्वागत किया गया।

सभी साथियों के द्वारा नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और बधाई दी गई। इस कड़ी में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा की जिलाध्यक्ष के भरोसे पर खरा उतरकर यूनियन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में नारायण दुबे, मुजम्मिल कादरी, जिला संगठन सचिव गोवर्धन कैवर्त, ब्लॉक संगठन सचिव अभय धृतलहरे, ब्लॉक कोषाध्यक्ष इब्राहिम कादरी को जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक में चर्चा परिचर्चा कर संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया एंव जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने के साथ साथ सभी सदस्यों को आपसी ताल मेल बनाकर कार्य करने को निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बलराज नायडू, जिला उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत वैष्णव, ब्लॉक महासचिव रूपानंद साव, ब्लॉक उपाध्यक्ष केशव साव, दुर्गा अग्रवाल, सदानंद साहू, कुलदीप दुबे, सुकिशन कश्यप, केशव कुमार साहु, राजेश साव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें