महासमुंद : दो बाइक में भिडंत, दोनों ने थाने दर्ज करायी शिकाय... - CG Sandesh

महासमुंद : दो बाइक में भिडंत, दोनों ने थाने दर्ज करायी शिकायत

महासमुंद थाना क्षेत्र के NH-353 रोड़ कोसरंगी शीत बाबा मंदिर के सामने दो बाइक में भिडंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए. दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम कसेकेरा निवासी विष्णु निषाद ने पुलिस को बताया की उसका बड़ा भाई टोपराम निषाद 29 अक्टूबर को दोपहर अपने दोस्त राहुल पटेल के साथ अपने मोटर साकयल क्रमांक CG 06 GX 5065 से महासमुन्द सोहम हास्पिटल महासमुन्द राहुल के रिश्तेदार को देखने गये थे. वापस घर आ रहे थे. शाम करीब 07 बजे NH-353 रोड़ कोसरंगी शीत बाबा मंदिर के सामने पहुंचा था तभी सामने तरफ से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 06 GQ 1585 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया. हादसे में टोपराम निषाद के दाहिने जांघ, टखना में चोट आयी तथा मोटर सायकल के पीछे बैठे राहुल पटेल के सिर एवं दाहिने पैर घुटना के नीचे चोट लगा है. उन्हें ईलाज के लिये डायल 108 वाहन के माध्यम से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया, जहाँ से रिफ़र करने पर टोपराम निषाद को सोहम अस्पताल महासमुंद एवं राहुल पटेल को RLC अस्पताल महासमुन्द में उनका ईलाज चल रहा है.

वहीं ग्राम बेमचा निवासी तारने कुमार चंद्राकर ने पुलिस को बताया की उसका पोता सिमांशु चंद्राकर 29 अक्टूबर को दोपहर अपने निजी काम से मोटर सायकल CD डिलक्स CG 06 GQ 1585 से बागबाहरा गया था. वापस आते समय शाम करीब 07 बजे NH-353 रोड कोसरंगी शीत बाबा मंदिर के सामने पहुंचा था. तभी सामने तरफ से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 06 GX 5065 के चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया.

हादसे में सिमांशु के सिर, पैर में चोट आया है. उसे डायल 108 वाहन के माध्यम से ईलाज हेतु सोहम अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर VY अस्पताल रायपुर ले जाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है.
पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों बाइक चालकों के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें