महासमुंद : बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश
बायोमेट्रिक संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने तक 2022-23 के अनुसार ही बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश
महासमुन्द : प्रदेश सहित जिले मे खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। जिसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी व्यवस्था लागू किए जाने निर्देश दिए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा बायोमेट्रिक संबंधी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में कुछ समय लगने की संभावना व्यक्त किया गया है।
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों की सुविधा के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 2022-23 के अनुसार ही बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश दिए है। विपणन संघ द्वारा उपार्जन केन्द्रों में बायोमेट्रिक उपकरण की व्यवस्था एवं संबंधित प्रक्रियाओं के पूरा होने पर बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी प्रारम्भ की जा सकती है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें