तुमगांव : दो पक्षों में हुई मारपीट, काउंटर मामला दर्ज - CG Sandesh

तुमगांव : दो पक्षों में हुई मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में दो पक्षों में मारपीट हुई. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम अछोली निवासी गौरी टंडन ने पुलिस को बताया की वह कुछ दिन पूर्व से अपने मायके ग्राम अछोला में रह रही थी. 30 अक्टूबर को सुबह करीबन 11:30 बजे गांव के तालाब गई थी. तालाब के किनारे उसकी सहेली माधुरी पांजे के घर उससे मिलने गई थी. सहेली से मिलकर उसके घर से बाहर निकली तो गांव का हेमेन्द्र पांजे गौरी को देखकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा, जिसे गाली देने से मना की तो हेमेन्द्र पांजे और उसकी पत्नी रूकमणी पांजे दोनों मिलकर फिर से गाली गलौज किये एवं जान से मारने की धमकी देते हुए हेमेन्द्र पांजे अपने हाथ में रखे पत्थर से गौरी के सिर में मारा तथा उसकी पत्नी ने हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट की.

वहीं हेमेन्द्र पांजे ने पुलिस को बताया की उसके गांव का राम धीवर घर के सामने तालाब के पास गाली गलौज कर रहा था, जिसे हेमेन्द्र पांजे ने मना किया, तभी गांव की गौरी, हेमेन्द्र पांजे को क्यों गाली दे रहा है कहकर अश्लील गाली देने लगी तथा वहीं पास में खडे अपने भतीजे अकबर को आवाज लगाकर बुलाई और दोनो एक राय होकर गाली गलौज कर अकबर ने अपने हाथ में रखे लोहे के बाल्टी से हेमेन्द्र के सिर में मारा एवं गौरी अपने हाथ में रखे पत्थर से सिर में मारी, जिससे उसे चोट लगी है. जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दिये.
पुलिस ने दोनों की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें