टिकट नहीं मिलने से गोरेलाल बर्मन ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा - CG Sandesh

टिकट नहीं मिलने से गोरेलाल बर्मन ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में इसी महीने की 7 तारीख को पहले चरण का मतदान होना है। वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच कांग्रेस के गोरेलाल बर्मन ने कांग्रेस पार्टी से इस्चीफा दे दिया है।

 


बताया जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने पर गोरेलाल बर्मन ने कांग्रेस छोड़ा है। उन्हें पामगढ़ से टिकट चाहिए थी। बता दें कि 2008 और 2018 में कांग्रेस से पामगढ़ में चुनाव लड़ चुके हैं। पूरे प्रदेश में गोरेलाल बर्मन के चुनावी गाने बज रहे हैं। गोरेलाल बर्मन ने कहा कि पामगढ़ में मेरे लिए मान-सम्मान की लड़ाई है। मैंने अपने 20 साल कांग्रेस को दिया। लेकिन, मुझे टिकट नहीं मिली।

चुनाव के कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटक, दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
गोरेलाल बर्मन ने कहा कि पामगढ़ में कांग्रेस ने बाहरी को प्रत्याशी बनाया मैं कांग्रेस और BJP प्रत्याशी को हराऊंगा और वहां पर जीतूंगा। बता दें कि पामगढ़ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस महिला प्रत्याशी शेषराज हरबंश को टिकट दिया है। शेषराज हरबंश पहले भी इस विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन, अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिली।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें