मेरी माटी मेरा देश ,माटी को नमन वीरों का वंदन समापन समारोह म... - CG Sandesh

मेरी माटी मेरा देश ,माटी को नमन वीरों का वंदन समापन समारोह में छत्तीसगढ़ से 206 स्वयंसेवक हुए सम्मिलित

नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश माटी को नमन वीरों का वंदन कलश यात्रा के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ से कुल 206 स्वयंसेवकों ने भाग लिया उक्त समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत देश को विकसित भारत बनाने के अपने संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि इस मिट्टी की सौगंध है हम देश को भव्य बनाकर ही रहेंगे। इससे पहले उन्होंने देश की माटी को नमन करके इससे तिलक भी किया और कहा कि दुनिया की बड़ी- बड़ी महान सभ्यताएं समाप्त हो गई लेकिन भारत की मिट्टी में वो चेतना है जिसने इस राष्ट्र को अनादिकाल से आज तक बचा कर रखा है। ऐसे में गांव-गांव से यहां लाई गई यह मिट्टी हमें अपने संकल्पों और कर्तव्यों की याद दिलाती रहेगी। 

इस मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए मेरा युवा भारत (मॉय भारत) संगठन का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर देश भर से आए एक लाख से ज्यादा युवाओं सहित आजादी के अमृत महोत्सव समारोहों से जुड़े स्वयंसेवक मौजूद थे। जिनमें इस आयोजन को छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वंयसेवको भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला।इसके तहत एकता का संदेश देने व वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के लिए गांव-गांव से मिट्टी जुटाई गई। बाद में देश भर के प्रत्येक ब्लाकों से इस मिट्टी को अमृत कलशों में लाकर कर्तव्य पथ पर रखे विशाल भारत कलश में डाला गया। जिसमें छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व करते हुए 206 राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको में नेहरू युवा केन्द्र महासमुंद जिले से एम टी एस ब्रिजेश सिंह चंदेल ,तोषण साहू रूपसाय चौहान, ललिता सिदार, संगीता ठाकुर ,नरेंद्र ध्रुव, लोकेश ठाकुर, अंजली शर्मा ,केदारनाथ दीवान, सम्मिलित हुए ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें