Assembly elections : विधानसभा निर्वाचन : 115 प्रत्याशियों ने... - CG Sandesh

Assembly elections : विधानसभा निर्वाचन : 115 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किए… 12 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त , पढिए पूरी खबर..

 दुर्ग ...जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान कुल 115 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किए। जिसमें कुल 12 नामांकन निरस्त हुए। पाटन विधानसभा क्षेत्र से अजय चंद्राकर जो आप पार्टी से हैं 2 आवेदन होने से निरस्त किया गया।


पाटन में कुल 19 नामांकन दाखिल हुए। भिलाई नगर में कुल 14 नामांकन दाखिल हुए जिसमें एक हरिचंद का नामांकन खारिज हुआ। दुर्ग शहर से कुल 29 नामांकन दाखिल हुए जिसमें सुरेन्द्र कुमार वर्मा का हस्ताक्षर व शपथ न होने तथा जसमीत सिंह के प्रस्तावक न होने से नामांकन निरस्त हुआ। दुर्ग ग्रामीण से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए। जिसमें 1 लक्ष्मी वर्मा जो कि आम आदमी पार्टी से है निरस्त हुआ।

वैशाली नगर से कुल 21 नामांकन दाखिल हुए जिसमें करीम अली खान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा गणेश कुमार हिमांशु भारतीय जनता पार्टी कुल 2 नामांकन निरस्त हुआ। अहिवारा से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए जिसमें 5 नामांकन खारिज हुए। जिसमें रिशि टंडन जनता कांग्रेय, ओनी कुमार महिलांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राजन कुठैल कांग्रेस, संतोष कुमार बंजारे बसपा था अमर दास नारंगे शिवसेना पार्टी के नाम शामिल है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें