CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा के लिए चुने... - CG Sandesh

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा के लिए चुने गए भाजपा प्रत्याशी राम कुमार टोप्पो

सीतापुर। भाजपा ने जिले की सीतापुर विधानसभा से पूर्व फौजी रामकुमार टोप्पो को अपना प्रत्याशी बनाया है। सीतापुर विधानसभा से भाजपा पिछले 20 सालों से नहीं जीती है। वर्तमान में यहां प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पिछले 20 वर्षों से विधायक हैं। 32 वर्षीय रामकुमार टोप्पो ने 15 सितंबर को भाजपा की सदस्यता ली है।

 


उन्हें वर्ष 2012 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सेवा में वीरता का पदक भी दिया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें केमेडेशन डिस्क मैडल केमेडेशन सर्टिफिकेट व मैडल जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा प्रदान किया गया था। देश के कई राज्यों में वे तैनात रहे और अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहने के दौरान उन्होंने कई प्रशिक्षणों को पूरा कर गोल्ड मैडल पाया है।

थलसेना में सेवा दे चुके रामकुमार वैसे तो लैलूंगा विधानसभा के प्रत्याशी है। पर बचपन से ही ग्राम कोटछाल में अपने जीजा के घर रहकर ग्राम राजापुर में पढ़ाई की है। छुट्टी में भी वे सीतापुर क्षेत्र के स्कूलों में आकर कैरियर काउंसलिंग देते थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें