तुमगांव : सरायपाली की ओर से गांजा ले जाते 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

तुमगांव : सरायपाली की ओर से गांजा ले जाते 2 गिरफ्तार

तुमगांव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सरायपाली की ओर से गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 1 नवम्बर को पुलिस NH 53 रोड पर तुमगांव ओव्हर ब्रीज के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक बिना नंबर की स्कुटी सुजुकी एक्सेस काले रंग के में दो व्याक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ परिवहन कर सरायपाली ओडिसा की ओर से तुमगांव की ओर आ रहे हैं.

कुछ देर बाद मुखबीर के बताये अनुसार एक बिना नंबर की स्कूटी आई. स्कूटी में रोहित भाट पिता पुरन भाट उम्र 19 साल निवासी मकान नंबर 407 झंडा चौक मरही माता मंदिर के पास राधा कृष्णण वार्ड जबलपुर थाना हनुमानतल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश एवं अमित भाट पिता भावसिंह भाठ उम्र 23 साल निवासी मकान नंबर 1613 बापू नगर भवानी चौंक राधाकृष्ण वार्ड सिंधी कैम्प जबलपुर थाना हनुमानतल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश गांजे की तस्करी कर रहे थे.

उनके संयुक्त कब्जे से अवैध रूप से रखे एक नीले काले रंग के बैग के अंदर 08 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जो भुरे रंग के टैप से टेपींग किया हुआ जिसका बैग सहित वजन 13.132 किलोग्राम एवं 08 पैकेट मादक पदार्थ गांजा भुरे रंग के टेप मे टेपींग किया हुआ वजन 12.634 किलोग्राम तथा स्कूटी के डिक्की में रखे 03 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 03.174 किलोग्राम होना पाया कुल वजनी 15.808 किलोग्राम कुल किमती 316160 रूपये, एक काले रंग का स्कूटी सुजुकी एक्सेस बिना नंबर जिसका इंजन नंबर AF217603998 व चेचिस नंबर MB8DP12PHP8360856 किमती करीबन 1,00000 रूपये, आरोपी रोहित भाठ से एक नग आईटेल कंपनी का मोबाईल कीमती 3000 रूपये, आरोपी अमित भाठ से एक नग मोबाईल कीमती 8000 रूपये, दो नग 50 NDPS एक्ट का नोटिस कुल जुमला कीमती 4,27,160 रूपये को जप्त किया गया. आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (बी ) 2 (ख) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से उन्हें गिरफ्तार कर अभिरक्षा मे लिया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को मोबाईल से दिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें