महासमुन्द : मानव श्रृंखला का आयोजन मिनी स्टेडियम में प्रातः ... - CG Sandesh

महासमुन्द : मानव श्रृंखला का आयोजन मिनी स्टेडियम में प्रातः 10 बजे

महासमुन्द : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मिनी स्टेडियम महासमुंद में 03 नवम्बर को सुबह 10ः00 बजे मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने बताया कि मानव श्रृंखला में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ महिला समूह, स्वच्छता दीदी एवं आम नागरिक भाग लेंगे। उन्होंने आम मतदाताओं के लिए अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस अभियान को मजबूती प्रदान करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें