बसना : 7 लाख 55 हजार रूपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 7 लाख 55 हजार रूपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सुकदेव वैष्णव, बसना : बसना पुलिस ने 02 नवम्बर को 7 लाख 55 हजार रूपये के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को शहर भ्रमण के दौरान आरोपी पता तलाश करते हुए बस स्टेण्ड बसना जाने पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर दो व्यक्ति अपने पास में रखे एक पीला सफेद रंग बडे प्लास्टिक बोरी को दोनों एक साथ पकडकर बस स्टैण्ड के पिछे की ओर जाते दिखने पर, उनकी हरकत संदिग्ध प्रतीत होने से हमराह स्टाफ की सहायत से घेराबंदी कर पकडा गया। 

आरोपियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश धरूवा पिता धोबा धरूवा उम्र 28 साल निवासी ग्राम चारपाली थाना पदमपुर जिला बरगढ उडीसा तथा गोबिन्दा घीबीला पिता गुने घीबीला उम्र 21 साल निवासी ग्राम चारपाली थाना पदमपुर जिला बरगढ उडीसा के रहने वाले बताये जिनके कब्जे से एक सफेद पिला रंग के बडे प्लास्टिक बोरी जिसमें अंग्रेजी में अल्ट्राटेक सिमेन्ट लिखा है में अवैध मादक पदार्थ गांजा 15 किलो 100 ग्राम किमती 755000 रूपये 02. एक नग रेडमी कम्पनी का मोबाईल किमती 5000, कुल किमती 760000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक उत्तम तिवारी, प्र0 आर0 महेन्द्र पटेल आरक्षक योगेन्द्र बंजारे, कमल जांगडे, सुधीर प्रधान, एवं संदीप बारीक एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें