सुकमा में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, 2 वाहन फूंके - CG Sandesh

सुकमा में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, 2 वाहन फूंके

सुकमा : जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बस्तर में नक्सलियों की सक्रियता और विरोध तेज होने लगा है. 7 नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान कोंटा विधानसभा में होना है. मगर इससे पहले नक्सलियों की ओर से कहीं पर्चा जारी कर तो कहीं आगजनी की वारदातों को अंजाम देकर चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं. इसी बीच गुरुवार देर रात साप्ताहिक बाजार कोंटा से ग्रामीणों को लेकर लौट रही 2 टाटा मैजिक वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया.



बता दें कि बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका कोंटा विधानसभा है. नक्सलियों की ओर से लगातार चुनाव का बहिष्कार अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है. अब देखना होगा कि 7 तरिख को मतदान कितने शांत तरीके से करने में निर्वाचन आयोग सफल होगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें