बसना एवं सरायपाली के 18 मतदान केन्द्रों का सामान्य प्रेक्षक मलिक ने किया सघन निरीक्षण
दिव्यांगों के लिए रैम्प एवं व्हील चेयर की सुविधा रखने के दिए निर्देश
महासमुन्द : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बसना-40 व सरायपाली-39 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक (भाप्रसे) ने शुक्रवार को महिला, संवेदनशील व दिव्यांग, आदर्श, संगवारी केन्द्रों सहित 18 मतदान केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिन्हांकित वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों द्वारा किए जा रहे होम वोटिंग का भी जायजा लिया। उन्होंने 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदान केन्द्रों में छांव, पेयजल, दिव्यांगों के लिए रैम्प सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बसना के आत्मानंद स्कूल बसना में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 232, 233, 234, 239 एवं शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला मतदान केंद्र 237 का निरीक्षण किया।
वहीं शासकीय प्राथमिक शाला अरेकेल में मतदान केंद्र 230 व 231 तथा महिला मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला सिंघनपुर मतदान केंद्र 159 संवेदनशील मतदान केंद्र, शासकीय प्राथमिक शाला माधव पाली मतदान केंद्र क्रमांक 186, शासकीय प्रा.शा. सरायपाली मतदान केन्द्र क्रमांक 132, 133, 134 व 135 आदर्श एवं संगवारी मतदान केन्द्र एवं शा.प्रा. शाला बालेंडा मतदान क्रमांक 162, शा.प्रा. शाला छिबर्रा क्रमांक 163, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कुटेला दिव्यांग मतदान केंद्र 187 व 188 का निरीक्षण कर उपस्थित तहसीलदार सरायपाली को आने वाले दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प बनाने एवं व्हील चेयर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान लाइजनिंग अधिकारी अनिल भास्करन, बसना तहसीलदार नमिता मारकोले, सरायपाली तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू, नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल तथा जनपद सीईओ हलधर एवं सीएमओ सूरज सिदार, बीईओ प्रकाश मांझी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमा बंजारी जांच चौकी का औचक निरीक्षण भी किया।