महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर मतदान केन्द्रों का साम... - CG Sandesh

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर मतदान केन्द्रों का सामान्य प्रेक्षक भीमनवार ने किया निरीक्षण

महासमुन्द : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद-42 व खल्लारी-41 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल. भीमनवार (भाप्रसे) ने शुक्रवार को महिला, संवेदनशील व दिव्यांग केन्द्रों सहित दर्जन भर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदान केन्द्रों में छांव, पेयजल, दिव्यागों के लिए रैम्प सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासिद, अमलोर, गढ़शिवनी, सिरपुर, भोरिंग सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें