बसना : राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव पर द... - CG Sandesh

बसना : राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव पर दर्ज हुआ मामला, मुफ्त में शराब नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी, सुपरवाईजर ने लगाया आरोप.

शासकीय विदेशी शराब दुकान बसना के सुपरवाईजर ने शराब बेचने के दौरान जान से मारने की धमकी मिलने पर उसने पुलिस में इसकी शिकायत की है. शिकायतकर्ता का कहना है कि ड्युटी के दौरान मुफ्त में शराब नहीं देने पर उसके साथ मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दी गई. यह आरोप राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव पर लगे हैं.  

महलपारा सरायपाली निवासी राहूल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह विदेशी मदिरा दुकान बसना में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है, उसके दुकान से लगा हुआ शासकीय देशी मदिरा दुकान भी है जिसका सुपरवाईजर पिताम्बर प्रधान है.

राहुल ने बताया कि जब 1 नवंबर 2023 को वह अपने काउंटर में बैठकर शराब बिक्री कर रहा था तो रात करीब 9 बजे उसके दुकान में मुकेश यादव, लखन राणा आये और मुफ्त में शराब मांगे जिसे देने से मना करने पर दोनों महेन्द्र साव से मोबाईल से बात कराये. जहाँ महेन्द्र साव द्वारा उसे मां बहन की गंदी-गंदी गाली दिया गया. उसके बाद वे दोनों चले गये.

उसके कुछ देर बाद करीब रात 9.20 बजे को महेन्द्र साव व मुकेश यादव, लखन राणा आये और महेन्द्र साव मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर फ्री में शराब नहीं देगा तो जान से मारने की धमकी देते हुये काउंटर में रखे 1 बोतल सेन्ट्रल प्रोवाईन्स विस्की किमती 710 रूपये,  1 पौवा NO 1 विस्की किमती 200 रूपये, कुल किमती 910 रूपये तथा देशी शराब दुकान से 01 पौवा प्लेन मदिरा किमती 80 रूपये को जबरदस्ती लेकर तीनों चले गये.

मामले में पुलिस ने अपराध धारा 294,506,384,34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार है शासन के शराब दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है उसकी जांच की जाये मेरे द्वारा वहां पर शराब की बोतल को छूआ भी नही गया है राष्ट्रीय बजरंग दल जिले का सबसे बड़ा हिन्दू संगठन होने के कारण राजनीतिक आरोप है मेरे छवि को खराब करने के लिये मैं पुलिस प्रसाशन को जांच में पूरा सहयोग करूँगा 

 महेंद्र साव प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल


अन्य सम्बंधित खबरें