बसना : निर्वाचन उड़नदस्ता दल ने 300 नग कीमती 24 हजार की साड़ी की जप्त
बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बानीपली में निर्वाचन उड़नदस्ता दल ने विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वाले सामाग्री रखने की शिकायत पर 300 नग कीमती 24000 रुपये की साड़ी जप्त जांच लिया है।
तहसीलदार बसना नमिता ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वालों कारणों जैसे राशि, सामग्री का वितरण, नशीले पदार्थ का परिवहन और वितरण को रोकने के लिए विधानसभा में फ्लाइंग स्क्वायड दल की टीम सहित विभिन्न दल गठित किए गए हैं, जो निर्वाचन अवधि में इन सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी सूचना पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 02 अक्टूबर को बसना विधानसभा के गांव नवागांव बानीपाली में छापेमार कार्यवाही में लखनलाल पटेल पिता कल्पराम के घर से निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वाले सामाग्री 300 नग कीमती 24000 रुपये की साड़ी बरामद की गई।
जिसके संबंध में फ्लाइंग स्क्वायड दल द्वारा लखनलाल पटेल को साड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि 6 माह पूर्व बेटी की विवाह हुआ है। दीपावली में रिश्तेदारों को गिफ्ट में साड़ी देने के लिए 01 नवंबर को मिलन स्टोर्स दुकान से खरीदे है। जिनका बिल उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया है। प्रस्तुत की गयी बिल, जीएसटी और किस आधार खरीदी की गयी है जांच कर आगे की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही में बसना उड़नदस्ता टीम के रश्मि प्रधान की टीम द्वारा की गयी है।