बसना : छात्राओं ने मेहंदी के जरिए किया मतदान के प्रति जागरूक
बसना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव के निर्देश और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवकों ने मतदाताद जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बालिकाओं ने महाविद्याल में ही अपने-अपने हाथों में मतदान से संबंधित मेहंदी बनाकर मतदान करने के लिए सभी को जागरूक किया।
इस दौरान महाविद्याल के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान, दल नायक गजेंद्र सिंह, दल नायिका ऐश्वर्या राजपूत, स्वच्छता प्रभारी चंद्रिका सिदार, पिंकी नायक, सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात सिंह, भूमिका पोर्ते, अनुशासन प्रभारी मन्नू डडसेना, राजीव बारीक सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में नताशा नायक ने प्रथम, नेहा बारिक ने द्वितीय और भारती सिदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.