महासमुंद : व्यय प्रेक्षक राउतकर ने जांच चौकी रायतुम का किया निरीक्षण
महासमुंद : विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 व खल्लारी-41 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक नीलेश राउतकर ने आज महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जांच चौकी रायतुम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात एसएसटी टीम से जानकारी लेकर संधारित पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने 24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश दिए और किसी भी तरह के अवैध परिवहन और निकासी पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जांच के दौरान टीम को विशेष निर्देश दिए कि आम जन को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस दौरान लाइजनिंग अधिकारी एवं उप वनमंडलाधिकारी अब्दुल वहीद खान सहित एसएसटी के.हमराह की टीम मौजूद थी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें