महासमुंद : सामान्य प्रेक्षकों की मौजूदगी में नोडल अधिकारियों... - CG Sandesh

महासमुंद : सामान्य प्रेक्षकों की मौजूदगी में नोडल अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की दी जानकारी

महासमुंद जिले में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक विवेक एल. भीमनवार एवं जफर मलिक की मौजूदगी में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व एवं तैयारियों की जानकारी दी। नोडल अधिकारियों ने पॉवर पॉईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने कार्यां एवं तैयारियों की संबंध में बताया।

इस दौरान महासमुंद एवं खल्लारी के लिए नियुक्त प्रेक्षक भीमनवार ने कहा कि नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को कुशलता के साथ पूर्ण करना है। सभी अपना शत प्रतिशत जिम्मेदारी पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आपस में समन्वय से कार्य करें और जिले में इस निर्वाचन में 90 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बनाकर मॉडल जिले के रूप में प्रस्तुत करें।
बसना एवं सरायपाली के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक ने कहा कि आपस में समन्वय आवश्यक है। जैसे-जैसे मतदान नजदीक आते जायेंगे, वैसे-वैसे चुनौतियां भी बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें।

बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने कार्यां की प्रस्तुति प्रेजेंटेशन के माध्यम से देने कहा। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। विशेषकर दिव्यांग मतदाता, नवीन मतदाता एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं को इससे जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर एक वोटर मित्र भी होगा। प्रेक्षकों ने नव वधुओं के सम्मान कार्यक्रम की सराहना की।

इसी तरह ईवीएम, व्यय लेखा, कम्युनिकेशन प्लान, एमसीएमसी, एमसीसी, आबकारी, मटेरियल मैनेजमेंट आदि के दायित्वों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि मंडी परिसर में मतदान दलों के वितरण के लिए तैयारी की गई है। साथ ही मतदान दलों के रवानगी के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। प्रेक्षकों ने मतदान केन्द्रों में एक व्हील चेयर के अलावा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त व्हील चेयर रखने के सुझाव दिए। साथ ही समय पर और सुचारू मतदान के लिए कार्ययोजना बनाकर पूर्ण तैयारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने कहा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, रविराज ठाकुर सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें