महासमुंद : महाविद्यालयीन छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को बताकर किया जागरूक
लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने का दिया संदेश
महासमुंद : शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद द्वारा जिला नोडल अधिकारी डॉ. मालती तिवारी के मार्गदर्शन में प्राचार्य डॉ. शील भद्र कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरस्वती वर्मा के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम मचेवा में रैली निकालकर गॉव के लोगों को मतदान के महत्व को बताकर नुक्कड़ नाटकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए शत-प्रतिशत मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया।
महाविद्यालयीन छात्राओं द्वारा मतदान के महत्व को बताया गया और लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक मंच के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को समझाया और इसमें सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। 
मंच के माध्यम से संदेश दिया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब का दायित्व है कि देश में स्वच्छ एवं निष्पक्ष सरकार चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग करें। जनसामान्य से आग्रह किया गया कि वे मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान अवश्य करें, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो।