महासमुंद : कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण
सभी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित
महासमुंद : विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 व खल्लारी-41 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार एवं बसना-40 व सरायपाली-39 विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले की चारों विधानसभा महासमुंद, खल्लारी, बसना, सरायपाली की ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
द्वितीय रेंडमाइजेशन में मतदान केन्द्रवार मशीनों का आबंटन किया जाता है। सामान्य प्रेक्षक विवेक एल. भीमनवार व जफर मलिक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर निर्भय साहू, चारों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर दुर्गेश वर्मा, उमेश साहू, सृष्टि चंद्राकर ओंकारेश्वर सिंह व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।